फोटो नंबर-29समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनती उपायुक्त मोनिका गुप्ता। स्त्रोत-प्रशासन
नारनौल। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में मंगलवार को उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जनसमस्याएं सुनीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के लंबित मामलों को लेकर भी संबंधित नागरिकों को बुलाया गया तथा उनकी समस्या को सुनकर समाधान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा भी मौजूद थे। वहीं सभी उपमंडलों में भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जिला में मंगलवार को कुल 78 शिकायतें आई।
सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल को लोगों ने सराहनीय कदम बताया। नागरिकों ने बताया कि इससे लोगों के समय व पैसे दोनों की बचत हो रही है। एक ही छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी बैठकर तसल्ली से नागरिकों की समस्याओं को सुन रहे हैं। इस मौके पर डीसी ने बताया कि लोगों की शिकायत गंभीरता के साथ सुनीं जा रही है। अधिकारी मौके पर ही समाधान कर रहे हैं। इस मौके पर डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।