फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्लोक उच्चारण में राखी व बहुरूप पोशाक में नूपुर प्रथम

Thu, 18 Apr 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17सीटीके36... स्कूल में फैंसी ड्रस स्पर्दा में राम लक्ष्मण सीता के भेष में स्कूली बच्चे। स्रोत
विज्ञापन
रोहतक। अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ रेजिडेंशियल सैनिक विद्यालय में दुर्गा अष्टमी और नवमी पर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय में श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता व बहुरूप पोशाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक ग्रुप कैप्टन सुरेंद्र मोहन शर्मा रहे। अध्यक्षता प्राचार्य सुरेंद्र सिंह व उप प्राचार्या अंजू मलिक ने की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की तैयारियां अध्यापिका मीनाक्षी शर्मा, निधि बल्हारा, रेखा व अध्यापक अनिल ने कराई गई। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की कैडेट राखी प्रथम, लविका द्वितीय रही। बहुरूप पोशाक प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं की कैडेट नूपुर प्रथम, कैडेट दीपिका द्वितीय रही। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कैडेट्स को निदेशक ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें