बादली। फुटबाल खेल मैदान में चल रही बहादुरगढ़ ब्लॉक स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंडर-19 की लड़कों में नूना माजरा के राजकीय राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान बनाया जबकि स्कॉलर ग्लोबल बहादुरगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और नूना माजरा की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में फाइनल मुकाबले में दो गोल से स्कॉलर ग्लोबल को हराया। इसी प्रकार से अंडर-17 में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बादली ने माउंट व्यू को एक गोल दागकर हरा दिया। अंडर-14 में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बादली की टीम ने एस आर सेंचूरी को तीन गोल से हराया। मैच के दौरान से एस आर सेंचुरी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी जबकि बादली की टीम से दनादन तीन गोल किए। प्रतियोगिता के दौरान जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अशोक, एडवोकेट अरविंद गुलिया, स्पोर्टस सोसायटी प्रधान विक्की, प्रदीप कुमार, शमशेर डीपीई, प्रवीण डीपीई, राम भगत ठेकेदार, विकास और विनोद गुलिया मौजूद रहे। डीपीई शमशेर ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे।