27 नशा मुक्त भारत विषय पर आयोजित मैराथन में भाग लेने के लिए पहुंचे राजकीय महिला महाविद्यालय एन
- फोटो : Samvad
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशामुक्त भारत विषय पर आयोजित मैराथन में भाग लिया। यह कार्यक्रम सुभाष चौक से आरंभ होकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुआ। मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह के साथ इस दौड़ में भाग लिया ताकि स्वच्छता और नशा मुक्त समाज के प्रति जन जागरूकता फैलाई जा सके। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज कादियान ने अपने स्वयंसेवकों के साथ प्रतिभाग किया। संवाद