फोटो 04 एनएसएस दिवस के अवसर पर मौजूद खरकड़ा स्कूल के कैडेट्स स्रोत स्कूल
महम। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकड़ा में रविवार को एनएसएस दिवस मनाया गया। एनएसएस अधिकारी डीपीई ज्योति ने बताया कि कैडेट्स को एनएसएस के बारे में जागरूक किया गया। कहा कि यह देश की मिनी आर्मी होती है। जब भी कहीं पर जरूरत होती है वहां कैडेट्स बढ़-चढ़कर मदद करते हैं। कार्यक्रम में कैडेट्स ने गानों पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। संवाद