फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दाखिले के लिए अब 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 26 Jun 2024 06:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25jjrp11 झज्जर में स्थित राजकीय स्नातकोत्तर  नेहरु महाविद्यालय।संवाद
विज्ञापन
झज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है। अब अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए और समय मिल जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि अभी तक जिन विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भर दें। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून थी, जिसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। अब दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन 30 जून तक होगी। विद्यार्थी यदि अपने ऑनलाइन फार्म में कोई संशोधन करना चाहें तो 30 जून तक कर सकते हैं, जिसके लिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को जारी होगी जबकि फाइनल मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को आएगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 4 से 8 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 9 जुलाई को जारी होगी जबकि फाइनल लिस्ट 10 जुलाई को आयेगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 10 से 12 जुलाई तक फीस भर सकेंगे।


ओपन काउंसलिंग 15 जुलाई से होगी
पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद बची खाली सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग 15 जुलाई से शुरू होगी जबकि नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 16 जुलाई से खुलेगा। 22 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। इसके बाद 24 से 31 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क लगेगा। कक्षाएं दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले होने के बाद शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें