31सीटीके40.झज्जर रोड स्थित वैश्य महिला कॉलेज आोजित राक्तदान शिविर में राक्तदातों को सम्मानित क
रोहतक। झज्जर रोड स्थित वैश्य महिला कॉलेज में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की ओर से मेगा रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि संस्थान के अध्यक्ष नवीन जैन व राधेश्याम पुठी वाले रहे। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट की ओर से लगाए शिविर में कॉलेज विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल ने कहा कि ट्रस्ट अब हीमोग्लोबिन जांच के जागरूकता शिविर लगाएगा। इससे भविष्य में महिलाओं में रक्त की कमी की पूर्ति की जा सके। नवीन जैन ने कहा कि ट्रस्ट समाजसेवा में विशेष सेवा का कार्य कर रहा है। मौके पर महासचिव सतीश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल, राधेश्याम, सुनील जैन, अशोक गुप्ता, गणपत राय गोयल, नीरज बंसल व आशीष मित्तल मौजूद रहे। ब्यूरो