फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में होगी अब सिविल व ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग में होगी एमटेक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सत्र 2024-25 से नया पाठ्यक्रम प्रारंभ होने जा रहा है। इस नूतन पाठ्यक्रम ( सिविल इंजीनियरिंग, ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग) में 30 सीटें उपलब्ध रहेंगी। यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने यूआईईटी में सत्र 2024-25 से नया पाठ्यक्रम एमटेक सिविल इंजीनियरिंग-ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसमें प्रवेश की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह और उनकी टीम को इस नए पाठ्यक्रम के लिए बधाई दी है। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि यह नया पाठ्यक्रम रोजगार की संभावनाओं से परिपूर्ण है। इस पाठ्यक्रम से विकसित भारत की संकल्पना में प्रभावी योगदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें