फोटो नंबर-35कार्यक्रम के दौरान भूजल योजना पर जागरूकता रैली निकालती जल सहेलियां। स्त्रोत-संस्
मंडी अटेली। अटल भूजल योजना के तहत अटेली खंड के 42 गांवों में अब जल सहेलियां भूजल स्तर पर निगरानी रखेंगी। बीडीपीओ अटेली कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों से जल सहेलियों, अटल भूजल योजना के सहायक विभागों से एएससीओ विभाग से कृषि विकास अधिकारी इंद्रजीत ने हिस्सा लिया।
इस एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान मुख्य अतिथि तुषार तांबेकर रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भूजल एक्सपर्ट रोहित शुक्ला ने की। अटल भूजल योजना ने की। एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला नियोजन प्रबंधन इकाई से तुषार तांबेकर ने कार्यशाला के दौरान सभी प्रतिभागियों को अटल भूजल योजना और उसके उद्देश्य से अवगत करवाया। साथ ही भूजल सहेली के जिम्मेदारियां और कार्यों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया। इसमें मुख्य रूप से अटल भूजल योजना के प्रति जनजागृति, फील्ड लेवल उपकरण जैसे वाटर लेवल मॉनिटरिंग, रेन गेज डेट कलेक्शन, अटल जल एप, पीजोमीटर साथ ही वाटर फ्लो मीटर (स्मार्ट पम्प ऑटोमेशन यूनिट) व सिंचाई पूर्वानुमान के लिए उपग्रह आधारित सिंचाई आसूचना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर अविनाश पतंगे, जोगेंद्र यादव, विकास यादव, सुमित यादव, सुरेंद्र यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।