फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नगर निगम में भी बनवा सकेंगे जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र

विज्ञापन
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए खोला गया काउंटर। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। लघु सचिवालय स्थित कार्यालय के अलावा अब नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में भी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए जा सकेंगे। निगम आयुक्त की अनुमति से सुविधा केंद्र में एक काउंटर सीएससी को दिया गया है, जो प्रमाण पत्र बनाएगी। इसके अलावा आम आदमी किसी भी सीएससी सेंटर से ऑनलाइन जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है। सरकारी योजनाओं में अब जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य हो गया है। पहले जहां लोग प्रमाण पत्र बनवाने में लापरवाही करते थे, लेकिन सरकार की सख्ती व अनिवार्य होने के कारण हर रोज दर्जनों लोग लघु सचिवालय स्थित जन्म व मृत्यु ब्रांच के काउंटर पर पहुंच रहे थे। भीड़ कम करने व लोगों को सुविधा देने के लिए निगम आयुक्त की तरफ से निगम कार्यालय स्थित नागरिक सुविधा केंद्र में भी एक काउंटर खोला गया है। क्योंकि हर रोज सैकड़ों लोग प्रॉपर्टी टैक्स से लेकर रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क को लेकर निगम कार्यालय में आते हैं। लोगों को दूसरी जगह न जाना पड़े। इसके चलते जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी काउंटर खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें