फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: पीएचडी सीटों पर दाखिले के लिए अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में सत्र 2022-23 की बची हुई पीएचडी सीटों व पहली बार पार्ट टाइम पीएचडी सीटों पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिले की अधिसूचना जारी की गई है। पीएचडी के लिए आवेदन 10 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक ऑनलाइन व विलंब शुल्क 2000 रुपये के साथ 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिला उपायुक्त यशपाल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पीएचडी कोर्स में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पूरी होने उपरांत दोनों संबंधित कोर्स की वर्क कक्षाएं 12 मई से प्रारंभ होंगी। पार्ट टाइम पीएचडी कोर्स के लिए विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग में एक सीट, अर्थशास्त्र में चार सीटें, शिक्षा विभाग में एक सीट, इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस विभाग में एक सीट, जियोफिजिक्स विभाग में एक सीट, इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग में 16 सीटें, विधि विभाग में 15 सीटें, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस विभाग में एक सीट तथा लोक प्रशासन विभाग में पांच सीटें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, सोशियोलॉजी विभाग में चार सीटें, पर्यावरण अध्ययन संस्थान में दो सीटें, यूआईईटी के बायोटेक्नोलॉजी में एक, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में एक, मैकेनिकल में एक तथा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में पांच सीटें उपलब्ध हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें