फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन नेशन वन इलेक्शन नहीं, वन नेशन वन एजुकेशन की जरूरत : ढांडा

विज्ञापन
सोनीपत रोड ​​स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा।
विज्ञापन
रोहतक। कोई बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे इसके लिए वन नेशन वन इलेक्शन की नहीं वन नेशन वन एजुकेशन जैसी पॉलिसी की जरूरत है। साथ ही जनता के लिए वन नेशन वन हेल्थ केयर पॉलिसी जरूरी है, ताकि आमजन बीमारी के दौरान होने वाले अतिरिक्त खर्च से बच सके। यह बात आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

ढांडा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की ओर से आम आदमी की जरूरत वाली पॉलिसी पर कतई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वन नेशन वन इलेक्शन से जनता को क्या फायदा होगा, किसे कितना रुपया मिलेगा यह अभी तक किसी को नहीं पता है। बीजेपी अपने किए हुए वादों से पीछे हटकर आम आदमी का अपमान किए जा रही है। जनता का ध्यान भटकाने का काम हो रहा है।

आने वाले समय में आप के 2 लाख से ज्यादा पदाधिकारी लेंगे शपथ
ढांडा ने बताया कि भिवानी के शपथ ग्रहण समारोह में आप पार्टी के सिर्फ 4 हजार लोगों ने शपथ ली है। जब पार्टी का कार्यकर्ता हर घर में जाएगा और हर गांव में दस लोगों की एक टीम का गठन होगा तो आने वाले समय में 2 लाख से ज्यादा पदाधिकारी शपथ लेंगे। बीजेपी के विकास कार्यों के दावों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इतने विकास हुआ है कि जनता दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक चुकी है।
विज्ञापन


कई पार्टियों के नेता हमारे संपर्क में, जल्द होगा खुलासा
ढांडा ने कहा कि पार्टी हवा की नहीं जमीनी राजनीति करती है। ज्यादातर पार्टियों के कार्यकर्ता तक आप ज्वाइन कर चुके है। एक नहीं कई पार्टियों के बड़े नेता संपर्क में है। लेकिन अभी इस पर कोई खुलासा नहीं होगा। जल्द ही समय आने पर जनता के समक्ष परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पांच गांव के ऊपर एक सर्कल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें