फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी बच्चा छूटे ना, स्वस्थ्य चक्र छूटे ना : डॉ. अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शिविर का आज समापन किया गया। जिले में इसके लिए 628 बूथ पर 2,500 निश्चित कर्मी और इसी के साथ दो दिन के लिए 32 ट्रांजिट और 46 मोबाइल टीम की सुविधा भी उपलब्ध रही। पहले ही दिन 58 प्रतिशत बच्चों को पोलियो पिलाई गई और आखिरी दिन लक्ष्य प्राप्त किया गया, जिसके तहत 116 ग्रामीण इलाकों में भी डोर-टू-डोर सर्विस के साथ शिशु अवस्था से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो पिलाई गई। अभियान सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए 190 सुपरवाइजर को ड्यूटी पर लगाया गया। जिले में बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के बाहर भी पोलियो की मोबाइल टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


एक भी बच्चा छूटे न, स्वस्थ्य चक्र छूटे नहीं हमारा अजेंडा रहा। अभियान के तहत 1,22,626 बच्चों को पोलिया पिलाने का लक्ष्य निश्चित किया गया। देश कों 2012 में पोलियो मुक्त किया गया। पड़ोसी देश से यहां दोबारा पोलिया ना आ जाए इसलिए समय-समय पर पोलियो पिलाया जाता है। अगर किसी घर में बच्चे को खुराक नहीं मिली हैं तो किसी भी हफ्ते में निश्चत दिन पर नागरिक अस्पताल में आकर पिलवा सकते हैं।
विज्ञापन

-डॉ. अनिल जीत सिंह, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें