फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में चल रही नूरा कुश्ती, जनता की समस्याओं का सरकार करें समाधान : जयहिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद का कहना है कि विधानसभा में नूरा कुश्ती चल रही है, जबकि सरकार और विपक्ष को जनता की समस्याओं के समाधान पर बात करनी चाहिए। किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं मिल रहे। न नैना चौटाला की चल रही, न रणजीत सिंह चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की। ऐसे में जनता को बताया जाए कि चल किसकी रही है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सेक्टर छह स्थित बाग में उन्होंने सरकार और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

जयहिंद ने बताया कि हमारे बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं, हजारों ऐसे बुजुर्ग हैं, जिनकी पेंशन काट दी गई। परिवार पहचान-पत्र भी जनता की परेशानी का कारण है। इसके चक्कर में बच्चों के एडमिशन तक नहीं हो पा रहे हैं। बीपीएल राशनकार्ड पहले काट दिए गए अब लाभार्थी सरकारी कार्यालयों में चक्कर काटने के अलावा कुछ नहीं कर सकते। जब बेरोजगारों की बारात निकली तो मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि 65 हजार भर्तियां होंगी। लेकिन यह संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में उलझा दिया गया। सामान्य कर्मचारी, क्लर्क, पुलिस हो या फिर जेल कर्मचारी सब अपने मेहनताने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। क्रिकेटर या कोई खिलाड़ी मैच जीतता है तो करोड़ों रुपये दिए जाते हैं, लेकिन शहीद होने वाले जवान को उचित सम्मान क्यों नहीं मिलता। जबकि उसके परिवार को राष्ट्र-परिवार घोषित किया जाना चाहिए। पेंशन मामले में सरकार के फूफा को फिर आना पडे़गा। सरकार अमीरों को घर बैठे पेंशन दे रही है और गरीबों की पेंशन काट रही है।
कल गाय गौरी का जन्मदिन मनाएंगे
उन्होंने आरोप लगाया कि पानीपत में उन पर साजिश के तहत झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। सरकार पिछले पांच साल से चुप थी, लेकिन जैसे ही लगा कि जयहिंद जनता की आवाज उठाने लगा है तो सरकार को समस्या हो गई। इस मामले में उन्हें और उनके साथियों को बार-बार थानों व कोर्ट के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी गाय गौरी का जन्मदिन वह 27 अगस्त को मना रहे हैं। इस दिन उनके बछड़े का नामकरण भी होगा। इस अवसर पर भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें