फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने चुनाव करवाने की उठाई मांग

विज्ञापन
01सीटीके43...पीजीआई में गैर शिक्षक कर्मचारी एसोसिएशन के जल्द चुनाव करवाने लिए डॉक्टर एसएस लोहचब
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की गैर शिक्षक कर्मचारी एसोसिएशन के चुनाव करवाने के लिए सोमवार को कर्मचारियों ने डॉ. एसएस लोहचब को मांग पत्र सौंपा। इसकी अध्यक्षता महासचिव प्रवीन सैनी ने की। निदेशक डॉ. लोहचब, कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, कुलपति डॉ. अनिता सक्सेना ने कर्मचारियों को उनकी मांग पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। महासचिव और सह सचिव बिजेंदर शर्मा ने कहा गैर शिक्षक कर्मचारी संगठन का कार्यकाल पिछले माह पूरा हो गया था। उन्होंने कहा फिलहाल में कोई भी एसोसिएशन न होने की वजह से कर्मचारियों की मांगों को सुना ही नहीं जा रहा है। इसलिए कर्मचारियों ने निदेशक को चुनाव करवाने के लिए मांग पत्र सौंपा है, जिससे इसी माह में चुनाव हो सके। इस मौके पर पूर्व प्रधान तारीफ सिंह, धर्मेंद्र गोठवाल, राजिंदर पंचाल, सुरेंद्र यादव, कृष्ण, संजीव भारद्वाज, सुमित, राजेश, जयभगवान शर्मा, अनिष, प्रवीण, नरेश, विक्रम अहलावत और रणबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें