फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन 31 जुलाई तक

Mon, 02 Jun 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गणतंत्र दिवस 2026 पर घोषित किए जाने वाले देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इन पुरस्कारों के लिए आम जनता से ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इनकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से ही किया जा सकता है। नामांकन करने वाले को 800 शब्दों तक का एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इसमें अनुशंसित व्यक्ति की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नागरिक पद्म पुरस्कारों की आधिकारिक वेबसाइट https://www.padmaawards.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें