20सीटीके18...नए बस स्टेड़ के पास एक निजी हॉटल में पत्रकारों से बातचीत करते बसपा प्रत्याशी राजेश
रोहतक। बसपा प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव में नामांकन वापस लेने वाले टिटौली गांव निवासी राजेश कुमार का कहना है कि उसका मुख्य मकसद संविधान बचाना है। दीपेंद्र हुड्डा मजबूत प्रत्याशी लगे। इसलिए नामांकन वापस लेकर कांग्रेस के मंच पर गए। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर सोमवार को बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजेश ने आरोप लगाया कि पार्टी फंड के नाम पर रुपये देने का दबाव बनाया गया। वहीं एक दिन पहले बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सोरखी ने आरोप लगाया था कि राजेश ने कांग्रेस के साथ मिलकर योजना के तहत नाम वापस लिया है। ब्यूरो