बहादुरगढ़। लाइनपार थाना पुलिस को दी शिकायत में शंकर गार्डन निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसका बेटा रमन (17) 26 अप्रैल की शाम पौने सात बजे घर से बाजार गया था, लेकिन देर रात तक भी वापस नहीं लौटा। उन्होंने अपने स्तर पर खूब तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि किसी ने रमन का अपहरण किया है।पुलिस ने अजय की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने रमन के लापता होने की सूचना आसपास के थाना व चौकियों में भेज दी है। संवाद