फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला की चेन झपटने वाले स्कूटी सवार का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर दो में पार्क के सामने महिला की चेन झपटने वाले स्कूटी सवार का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी सतपाल का कहना है कि स्कूटी का नंबर साफ नजर नहीं आ रहा है, इसलिए आरोपी हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 2 निवासी नीलम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रविवार शाम वह त्रिवेणी पार्क के सामने वाले रोड पर घूम रही थी। मकान नंबर 1226 के सामने पहुंची तो सामने से एक स्कूटी सवार आया, जिसने हेलमेट लगा रखा था। आरोपी झपटा मारकर 15 ग्राम सोने की चेन तोड़कर ले गया। जबकि चेन का लॉकेट टूट कर गिर गया, जो उसने उठा लिया। वह आरोपी का चेहरा नहीं देख सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें