फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बेरी मंडी में पीआर धान की खरीद नही, 21 गेट पास कटे

Fri, 25 Oct 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। प्रदेश भर में 27 सितंबर से में पीआर धान की खरीद शुरु हो चुकी है, लेकिन बेरी अनाज मंड़ी में पीआर धान की खरीद अभी तक शुरु ही नहीं हुई है। दाे आढ़तियों के पास 1120 क्विंटल पीआर धान आ चुका है लेकिन अभी तक खरीद का कार्य शुरु नहीं हो पाया।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि सरकारी खरीद शुरु होने से अभी तक 21 गेट पास कट चुके है। पीआर की खरीद न होने के कारण किसान पीआर धान नहीं ला रहे। पिछली बार बेरी अनाज मंडी में पीआर धान की 4 हजार विंक्टल की खरीद हुई थीए लेकिन अबकि बार दूसरे जिलों के मिलर खरीद करने के लिए इच्छुक नहीं है। जिसके चलते बेरी अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद नहीं हो रही है। बेरी मार्केट कमेटी के सचिव संजय फोगाट का कहना है कि बेरी अनाज मंडी में पीआर धान आठ अक्तूबर के बाद आना शुरु हो गया थाए अभी तक मंड़ी में 1120 विंक्टल धान आ चुका है। किसानों के 21 गेट पास कटे है। पीआर की खरीद न होने को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। अधिकारी खरीद की समस्या का समाधान करने में लगे हुए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें