फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नहर में डूबे दो युवकों का सुराग नहीं, एनडीआरएफ की टीम पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तीन दिन पहले सरस्वती पूजन के बाद झज्जर रोड पर नहर में मूर्ति विसर्जन करते समय डूबे सैनिक काॅलोनी व सूर्या काॅलोनी के युवक अभिषेक व अमित का अब तक सुराग नहीं लग सका है। रविवार को एनडीआरएफ की टीम रोहतक पहुंची, लेकिन तेज बहाव के चलते युवकों को तलाश नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

शुक्रवार को वसंत पंचमी पर यूपी व बिहार से आकर रोहतक बसे समुदाय द्वारा सरस्वती पूजन किया गया। पूजन के बाद सरस्वती की मूर्तियों का उत्साह व उल्लास के साथ लोगों ने नहरों में विसर्जन किया। जवाहर लाल नेहरू कैनाल में शुक्रवार शाम को सूर्या नगर व सैनिक काॅलोनी से लोग मूर्ति विसर्जन करने गए। वहां पर अलग-अलग समय पर पानी का बहाव तेज होने के कारण सैनिक काॅलोनी निवासी अमित व सूर्या नगर निवासी अभिषेक डूब गए। रातभर परिजन नहरों पर दोनों को तलाश करते रहे। मामले की सूचना शिवाजी कालोनी थाने में दी गई।
वर्जन
युवकों को तलाश करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। रविवार को एनडीआरएफ की टीम भी रोहतक पहुंच गई। बहाव भी कम होने लगा है। सोमवार को युवकों को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन

- शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी काॅलोनी ....
तीसरे दिन भी युवकों को ढूंढा नहीं जा सका। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। सोमवार को वे डीसी से मिलकर तत्काल नहर का पानी कम करवाकर युवकों को तलाश करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

- कृष्ण सहरावत, पार्षद वार्ड नंबर एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें