रोहतक। कोरोना का एक बार फिर जिले में कोई केस नहीं मिला है। मंगलवार संक्रमण दर भी शून्य रही। सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट कर 10 रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में दो मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई। कोरोना का कोई संक्रमित केस सामने नहीं आया। अस्पताल में भी कोई मरीज भर्ती नहीं है। विभाग ने दिन भर में 276 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 252 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। महामारी की संक्रमण दर शून्य व सुधार की दर 98.16 प्रतिशत रही। यह राहत भरा है।