रोहतक। नागरिक अस्पताल के औषधालय में बीपी और कैल्शियम की दवा उपलब्ध नहीं है। निशुल्क चिकित्सा की आस लेकर अस्पताल पहुंचने वाले ज्यादातर मरीज मायूस होकर लौट रहे हैं।
शनिवार को नागरिक अस्पताल में दवा के काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। काफी समय लाइन में गुजारने के बाद जब वह विंडो में पहुंचे तो उन्हें पता चला कि यह दवा उपलब्ध नहीं है। मरीजों की शिकायत है कि वर्तमान समय में हर चीज कम्प्यूटराइज्ड हो चुकी है। नागरिक अस्पताल में भी सारा काम डिजिटल होता है। इसके बावजूद मरीजों को औषधालय काउंटर पर जाकर ही पता लगता है कि यह दवा उपलब्ध नहीं है।
मरीजों को जांच के बाद परामर्श में जो दवा लिखी जाती है, उसके स्टॉक के बारे में चिकित्सकों को जानकारी ही नहीं रहती है। प्रत्येक दवा की जानकारी अस्पताल के सर्वर में रहती है। कौन सी दवा खत्म हो गई है, यह भी डाटा सिस्टम में रहता है, लेकिन मरीज को यह जानकारी औषधालय के बाहर कतार में लगने के बाद ही मिलती है। अगर चिकित्सक पहले ही मरीज को बता दे तो उन्हें लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
बॉक्स
बीपी की दवा नहीं मिली। यह बड़ी विडंबना वाली बात है। मरीज को काउंटर पर जाकर पता लगता है कि यह दवा खत्म हो चुकी है। कम से कम जो दवा पहले से उपलब्ध नहीं है उसकी जानकारी तो चिकित्सक के माध्यम से मरीज को दे ही दी जानी चाहिए।
-गोपाल झा, मरीज
बॉक्स
कान की ड्रॉप इस बार मिल गई। पिछले कई बार बाजार से ही दवा खरीदनी पड़ी थी। कैलिश्यम की दवा भी उपलब्ध नहीं है, लेकिन चिकित्सक परामर्श कार्ड पर दवा लिख देते हैं।
-रवि, मरीज
वर्जन
माह के अंत से पहले ही दवा के लिए लिस्ट भेज दी जाती है। वेयर हाउस में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहती है। औषधालय में दवा खत्म होने के बाद वेयर हाउस से मंगा ली जाती है।
डॉ. पुष्पेंद्र, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
14सीटीके32...नागरिक अस्पताल में दवाईं के काउंटर पर लगी मरीजों की भीड। संवाद
14सीटीके32...नागरिक अस्पताल में दवाईं के काउंटर पर लगी मरीजों की भीड। संवाद