फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एशियन मुक्केबाजी के लिए नितिन का चयन

विज्ञापन
26jjrp10- झज्जर। भारतीय टीम में शामिल हुआ नितिन अपने कोच के साथ। फोटो- कोच
विज्ञापन
झज्जर। मुक्केबाज नितिन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जिला का नाम रोशन करेगा। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि झज्जर स्टेडियम में अभ्यास करने वाला मुक्केबाज नितिन ढाकला का चयन भारतीय टीम में हुआ है, जो 40 किलो भारवर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि वह पिछले 4 वर्षों से उनकी देखरेख में अभ्यास कर रहा है। नितिन ने अपना चयन मार्च माह में नोएडा में हुई सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपना चयन करवा लिया था। अब वह 28 अगस्त से आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप अबु धाबी में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। इस मौके पर जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान सोमबीर अहलावत, मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़ ने मुक्केबाज नितिन ढाकला और कोच हितेश देशवाल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें