रोहतक। श्री श्याम सेवा संकीर्तन ट्रस्ट की दूसरी निशान यात्रा रविवार को चुलकाना धाम के लिए रवाना हुई। महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती ने हरी झंडी दिखाई और भक्तों को सफल यात्रा की कामना दी। भक्तों ने खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार तरुण भंडारी, हरियाणा सरकार प्रसिद्ध समाजसेवी टीनू लुंबा, मंडल सदस्य सुरेंद्र बल्ली, विजय गोयल, राकेश मित्तल, अनुज शर्मा, आकाश गुप्ता, अभिमन्यु राजोतिया, विशाल, ललिता, अंकित अन्य उपस्थित रहे।