हरियाणा लोक कला संघ की ओर से आयोजित गोवर्धन उत्सव एवं प्रतियोगिता में गांव खरड़ की तनु को सम्मा
रोहतक। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के सहयोग से हरियाणा लोक कला संघ ने गोवर्धन उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया। जींद चौक स्थित एक स्टूडियो में महिलाओं के लिए रखी गई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 46 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर पारंपरिक कला के माध्यम से गोवर्धन की झांकियां प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि हरियाणवी अभिनेता जनार्दन शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि हरियाणवी अभिनेत्री अंजवी सिंह हुड्डा ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 11000 रुपये प्रथम पुरस्कार बाबरा मोहल्ला रोहतक की निशा गुप्ता ने जीता। खरड़ की तनु ने द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7100 रुपये व नांदल की साक्षी ने तृतीय पुरस्कार में 5100 रुपये जीते। 1100-1100 रुपए के पांच सांत्वना पुरस्कार किरण, रीना, सिया, रीना रानी व अंजू रानी को दिए गए। संवाद