रोहतक। चार माह पहले बखेता गांव के दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के नौवें आरोपी विपिन उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आईएमटी थाना प्रभारी एसआई पंकज कुमार ने बताया कि बखेता गांव में राजेंद्र व रामकिशन की दीवार को लेकर कहासुनी हुई थी। 20 अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे देवेंद्र, अनिल, विपिन, अमित व अन्य युवक झगड़े के समय मौजूद थे। इस बीच विपिन व देवेंद्र ने गोली चला दी। गोली अंकित के पैर व अमित के पेट में लगी। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी विपिन उर्फ सोनू फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना सोलन, हिमाचल में हत्या का मामला दर्ज है। ब्यूरो