फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 19 लाख की ठगी के आरोप में नाइजीरिया का युवक गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने एक करोड़ का गूगल ग्लोबल अवाॅर्ड का झांसा देकर पीजीआई के कर्मचारी से 19 लाख की ठगी करने के आरोप में दूसरे विदेशी सानू सोलोमन निवासी नाइजीरिया, हाल में नोएडा को गिरफ्तार किया है। नाइजीरिया निवासी एमेका कोलिन्स को पहले ही दिल्ली से गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि पीजीआईएमएस कर्मचारी रमेशचंद ने 9 फरवरी को शिकायत दी कि नौ जनवरी को उसके पास एक ई-मेल आई। उसमें बताया गया कि वह गूगल ग्लोबल अवाॅर्ड के विजेता बना है। उसे 9 लाख 50 हजार ब्रिटिश पाउंड मिलेंगे, जो भारतीय करेंसी में 1 करोड़ से ज्यादा पैसे बनते हैं। दो दिन बाद फिर एक और ई-मेल आई, जिसमें बताया गया कि राशि का चेक, प्रमाण पत्र व फार्म भेजा गया है। फिर 15 जनवरी को कॉल आई, जिसमें युवक ने खुद का नाम फ्रांसीसी हटोडी बताया। युवक ने कहा कि विदेशी फंड ट्रांसफर करने के लिये 98 हजार रुपये की राशि जमा करनी होगी। रमेशचंद ने अलग-अलग माध्यम से राशि जमा करवा दी। फिर किसी न किसी बहाने से उससे 19 लाख 61 हजार 800 रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद भी एक महिला का फोन आया जिसने और पैसे जमा करने का कहा। रमेश के पास पैसे न होने पर मना कर दिया। रमेश को कहा कि वह और पैसे जमा नहीं करवाएगा तो अवाॅर्ड की राशि वापस यूनाइटेड किंगडम भेज देंगे। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें