फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनएचएम कर्मचारियों ने उठाई पक्का करने की आवाज

विज्ञापन
08सीटीके05..पीजीआई में वीरवार को हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते एनएचएम के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत लगे कर्मचारियों ने साझा मोर्चा के बैनर तले वीरवार को 14वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। सरकार ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। साथ ही मांगें पूरी नहीं हाेने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

साझा मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणू काम्बोज ने कहा कि कल पंचकूला एनएचएम कार्यालय में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सभी मांगों पर सहमति नहीं बनी। इसलिए हड़ताल जारी रहेगी। सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित रहीं। इसमें लेबर रूम, नर्सरी, केएमसी यूनिट, रेफरल ट्रांसपोर्ट, मेंटल हेल्थ, स्कूल हेल्थ (आरबीएसके व आरकेएके), एनसीडी, एनआरसी, टीबी विभाग, आयुष विभाग, एनएचएम कार्यालय, पीपी सेंटर, सभी सीएचओ और रिपोर्टिंग कार्य शामिल रहे।
एनएचएम कर्मचारी पिछले काफी साल से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि भाजपा ने ही हमें सेवा नियम दिए हैं। यही हमें पक्का भी करेगी। साथ ही उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें