फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्वेत पत्र को जलाकर एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
31jjrp09झज्जर सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी रोष प्रदर्शन करते हुए।फोटो कर्मचारी
विज्ञापन
झज्जर। जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने की अध्यक्षता जिला महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर नितिन गुप्ता ने की। एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार की ओर से सर्विस रूल को फ्रीज करने के लिए जारी पत्र को नागरिक अस्पताल के सामने जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एनएचएम कर्मचारी संघ जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार का विरोध कर रहे हैं। लेकिन, सरकार का ध्यान एनएचएम कर्मचारियों की तरफ नहीं है।
विज्ञापन

वर्तमान सरकार द्वारा दिए गए 2018 में एनएचएम कर्मचारियों की अखंड एकता और कड़ी मेहनत से सर्विस बाय इलाज को ही फ्रीज करवाने का फरमान सुनाया, जिसको हरियाणा भर के सभी एनएचएम कर्मचारियों ने आपके हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी मांगें पूरी करें नहीं तो विरोध की गति तेज करनी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार एनएचएम कर्मचारियों को पक्का करें। आमजन को स्वस्थ रखने के लिए एनएचएम कर्मचारियों की ओर ध्यान दें। सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित रही, जिसमें लेबर रूम,नर्सरी, केएमसी यूनिट,रैफरल ट्रांसपोर्ट, मैन्टल हैल्थ, स्कूल हैल्थ (आरबीएसके व आरकेएसके (किशोर कार्यक्रम), मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा जिले भर के जीरो से 18 साल तक के बच्चों की स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच, एनसीडी, एनआरसी, टीबी विभाग, लेप्रोसी, आयुष विभाग, एनएचएम कार्यालय,पीपी सैन्टर, सभी सीएचओ व रिपोटिंग, ई-संजीवनी के कार्य शामिल रहे। छठे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता जिला महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर नितिन गुप्ता ने उपस्थित हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्य एनएचएम कर्मचारियों स्वास्थ्य विभाग की रीड की हड्डी है इसलिए सरकार जल्दी से जल्दी हमारी मांगे पूरी करें ताकि एनएचएम कर्मचारियों अपनी सेवाओं की तरफ वापस लौट सके। एनएचएम कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें