फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अमित शाह के दौरे के दौरान रोड जाम करने के मामले में अगली सुनवाई 11 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक सप्ताह के अंदर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद शुक्रवार को अदालत में पेश हुए। जेएमआईसी संदीप सिंह की अदालत में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान रोड जाम के मामले में जयहिंद के सामने दो पुलिसकर्मियों ने गवाही दी। अब मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील गौरव भारती ने बताया अगस्त 2017 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रोहतक के दौरे पर थे। फरीदाबाद पुलिस के एसआई सुखबीर ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि उसकी ड्यूटी तिलयार झील के कन्वेंशन हॉल के बाहर थी। शहर की तरफ से करीब 18-20 महिलाएं व पुरुष आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे रोड के बीचोंबीच बैठ गए। पुलिस के साथ हाथापाई भी की। इनको नवीन जयहिंद ने भेजा था। उन्होंने दूसरे पुलिसकर्मियों की सहायता से उन्हें हटाया। तभी से जिला अदालत में 21 लोगों के खिलाफ केस चल रहा है। शुक्रवार को अदालत में दो पुलिसकर्मियों की गवाही हुई। जयहिंद के वकील गौरव भारती ने बताया कि केस में 19 पुलिसकर्मी गवाह हैं। अब तक पांच पुलिसकर्मियों की गवाही हुई है। मामले को लंबा खींचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें