कई दिनों से जिला में ठंड बढ़ने के कारण जिला कोहरे के आगोश में है। इसके साथ ही हल्का बूंदा-बांदी भी हुई। वीरवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। इस असर यातायात भी पड़ता दिखाई दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 280 दर्ज किया गया।