रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने शनिवार को नववर्ष समारोह के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने को रविवार व 1 जनवरी 2024 तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला राजस्व अधिकारी चंद्रमोहन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुरानी सब्जी मंडी एवं शहर पुलिस थाना के एसएचओ व तहसीलदार मनोज कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पीजीआईएमएस एवं सिविल लाइन पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी, सांपला के तहसीलदार गुलाब सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सांपला पुलिस थाना एवं रोहतक आईएमटी पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी, कलानौर के तहसीलदार राजेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, कलानौर एवं बहु अकबरपुर पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार बंसी लाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, आर्य नगर एवं शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी, महम के नायब तहसीलदार दीपक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं महम पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी, लाखन माजरा के नायब तहसीलदार मुकुल कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं लाखन माजरा पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी और कलानौर के नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सदर एवं अर्बन एस्टेट पुलिस थाना के एसएचओ को पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। संवाद