बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर-9 के अंतर्गत आने वाले बलजीत नगर में बिजली की समस्या के निदान के लिए पार्षद जितेंद्र राठी के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे यहां के निवासियों को अब बिजली किल्लत से परेशान नहीं होना पड़ेगा। कॉलोनीवासियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बिजली विभाग व पार्षद जितेंद्र राठी का आभार जताया है।
पार्षद जितेंद्र राठी ने कहा कि उन्हें कॉलोनीवासियों की बार-बार शिकायतें मिल रही थी कि ट्रांसफार्मर काफी जर्जर अवस्था में है, इस कारण आए दिन बिजली गुल हो जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। बिजली न होने के चलते लोगों के रोजमर्रा के काफी भी प्रभावित हो रहे थे। इसी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया और लगातार उनके प्रयास के बाद बिजली निगम ने बलजीत नगर में नया ट्रांसफार्मर लगवाया दिया। रणबीर लोहचब, रविकेस, सन्नी कुमार, रजत, मोनी, सागर राठी सहित अनेक लोगों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पार्षद जितेंद्र राठी व बिजली विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है। वहीं पार्षद जितेंद्र राठी ने कॉलोनीवासियों को वार्ड में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया।