फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नए एसपी गौरव राजपुरोहित ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
नए एसपी गौरव राजपुरोहित का स्वागत करते एएसपी आयुष यादव। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। नए पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित का कहना है कि रोहतक वासियों को सुरक्षित महसूस करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। वे शुक्रवार को कार्यभार संभालने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य कानून व्यवस्था स्थिति को बनाए रखना, अपराध की रोकथाम करना, महिलाओं की सुरक्षा व अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था, नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री व अवैध कारोबार को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले एएसपी आयुष यादव के नेतृत्व में पुलिस ने नए एसपी का स्वागत किया। साथ में डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया, डीएसपी सिटी गुलाब, डीएसपी वेलफेयर दलीप व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें