नवनिर्मित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर का भवन।
- फोटो : samvad
रोहतक। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर के नव-निर्मित भवन का सोमवार को उद्घाटन किया। समारोह का शुभारंभ पूजा-अर्चना व हवन के साथ हुआ। समारोह विद्यालय कार्यकारी प्राचार्य सुनीता व विद्यालय प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार फौजी, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संजय हुड्डा, जिला गणित विशेषज्ञ दीपक अरोड़ा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। संवाद