सुपवा में नए सत्र के शुभारंभ अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डालते कुलपति डाॅ. अमित आर्य व अन
रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन और दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) में बुधवार को हवन के साथ नया शैक्षणिक सत्र 2025–26 का शुभारंभ हुआ। एफटीवी भवन में नवप्रवेश पान वाले विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी और नए छात्र शामिल हुए। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने हवन के बाद छात्रों से कहा कि हम मानते हैं कि रचनात्मक शिक्षा की शुरुआत विनम्रता और जड़ों से जुड़े होने की भावना से होनी चाहिए। कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक ने कहा कि यह आयोजन एक नई शुरुआत का प्रतीक है।