मोखरा कालेज में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लेते एसडीएम व अन्य। स्रोत कालेज
महम। मोखरा काॅलेज में शुक्रवार को नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. मीनू नैन ने बताया कि एसडीएम महम विपिन कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एनएसएस यूनिट-1 एवं यूनिट-2 द्वारा एक दिवसीय एनएसएस द्वारा सेवा, स्वास्थ्य और स्वच्छता- विकसित ग्राम की ओर विषय पर अन्य छात्रों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि ने परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सोनिया एवं कोमल सहित अन्य शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद