महम। गर्मी में राहत के लिए खरीदा एसी ग्राहक की मुसीबत बन गया है। एसी से गर्मी में ठंडक नहीं मिली। वारंटी में भी कंपनी ने समस्या का समाधान नहीं किया। ऐसे में ग्राहक ने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाने की तैयारी की है। समरगोपालपुर निवासी जोगिंदर ने बताया कि उसने 12 जून 2021 को रोहतक की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से नामी कंपनी का एसी खरीदा था। एसी शुरुआत से ही खराब रहा। खरीदते समय कंपनी ने पांच साल की गारंटी दी थी। इसका दुकानदार ने पक्का बिल उपभोक्ता को दिया। आरोप है कि कंपनी ने दिए गए टोल फ्री नंबर पर जब भी शिकायत दी जाती है, उसे 24 घंटे में समाधान करने का आश्वासन दिया जाता है। 14 जून को पहली शिकायत दर्ज कराई थी। अब तक उसके मोबाइल पर बार-बार 24 घंटे में समाधान करने के सिर्फ मैसेज भेजे जा रहे हैं। जबकि एसी की सुविधा नहीं मिली है।