फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेकीराम कॉलेज की टीम ने 63 रन से मैच जीता

Fri, 12 Jan 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11सीटीके05.. एमडीयू के खेल विभाग में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जीतने के बाद मौजूद होने की
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ वैश्य कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय गुप्ता ने किया। खिलाड़ियों से परिचय लिया और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग और मुकेश गोयल ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन

पहले मैच में पंडित नेकीराम काॅलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए और वैश्य कॉलेज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 96 रन ही बना पाई। पंडित नेकी राम के गौरव कुमार ने 50 गेंदों में 63 रन बनाए और अभिषेक चौधरी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। 63 रन से नेकीराम कॉलेज की टीम विजय रही। शुक्रवार को यूटीडी और जाट कॉलेज के बीच फाइनल मैच होगा। मैच में डॉ पुरुषोत्तम बंसल, डॉ मस्त राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें