04सीटीके04... पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में पौधारोपण करते प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्ह
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को हरियाली तीज के शुभारंभ को वंदन करते हुए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय परिसर में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया व हरित परिसर, हरित हरियाणा के मिशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर डॉ. सतवीर सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।