रोहतक। इंदौर में आयोजित जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा ने स्वर्ण पदक जीता। नेहा हरियाणा टीम की सदस्य रही, जिसमें हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य व कॉलेज खेल समिति ने छात्रा का स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि कॉलेज की विद्यार्थी नेहा हरियाणा की टीम की खिलाड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी निरंतर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. अंजू शर्मा, डॉ. दलबीर कौशिक, डॉ. सुखदेव शर्मा, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. कपिल कौशिक, डॉ. ललित शर्मा, आशु कुमार मौजूद रहे।