02जेएनडी02-राजकीय महाविद्यालय में हेलमेट जागरूकता अभियान चलाते हुए स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी। स्
जींद। राजकीय महाविद्यालय में 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी की इकाई ने रोड सेफ्टी क्लब के बैनर तले हेलमेट जागरूकता अभियान आयोजित किया। उप प्राचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं व विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के बारे में जागरूक करना था। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा और डॉ. ज्योति लडवाल ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. सोनू सिहाग, प्रो. गुरदीप और प्रो. नरेंद्र भी मौजूद रहे। संवाद