फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तिलियार झील में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मेघा पुनित सागर स्वच्छता अभियान के तहत जाट कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने तिलियार झील व आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल केएस बुधवार और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मनबीर सिंह धनखड़ का कॉलेज प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कर्नल केएस बुधवार ने कैडेट्स को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि पुनीत सागर अभियान पूरे देश में एनसीसी की ओर से आयोजित किए जा रहे है। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को जलीय स्रोतों की स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है। वे अपने जलीय क्षेत्र तालाब, नहर पर स्वच्छता बनाए रखें।

कर्नल मनबीर सिंह धनखड़ ने कहा, 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जल स्रोतों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पुनीत सागर अभियान शुरू किया हैं, इसके तहत सबसे पहले देश के समुद्री तटीय क्षेत्रों और नदियों के किनारों पर सफाई के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी पुनीत सागर अभियान जैसे कार्यक्रम देश में सकारात्मक बदलाव को रूप देने में मददगार हैं। एनसीसी पर्यावरण सुरक्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियों को बढ़ावा देने के लिए इस पुनीत सागर अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा हैं।

एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. विवेक दांगी ने ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स ने मिलकर झील के किनारों से पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें, कचरा आदि को उठाकर साफ-सफाई की। इस अवसर पर सूबेदार मेजर अमरजीत और हवलदार चंद्रमोहन व सभी एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें