फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ओमैक्स सिटी में एक पहल नई दिशा ट्रस्ट ने लगाए 1100 पौधे

Mon, 30 Jun 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
ओमैक्स सिटी में पौधरोपण करते एक पहल नई दिशा के सदस्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रोहतक। ओमैक्स सिटी में एक पहल नई दिशा ट्रस्ट की ओर से रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 1100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान सोमबीर ने की। उपप्रधान पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज, सह-कोषाध्यक्ष विनोद रोहिल्ला, सचिव संदीप शर्मा और सह-सचिव प्रवीन जांगड़ा समेत ट्रस्ट के सभी सदस्य इस मौके पर मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और समाजहित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना रहा, बल्कि समाज में हरित चेतना फैलाना भी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें