फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नायब तहसीलदार बोले- एकता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को लघु सचिवालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान नायब तहसीलदार रणबीर सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर नमन करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष देवी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। नायब तहसीलदार रणबीर सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनका जीवन दृढ़ संकल्प, राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी देशवासियों को आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी संतोष देवी ने उपस्थित कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें