साल्हावास। बहु निवासी सचिन ने बताया कि वह नेवी में नौकरी करता है। इन दिनों 20 दिन की छुट्टी पर आया है। वीरवार को वह अपने ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर गांव बहु से दादरी अनाज मंडी जा रहा था। उसकी ट्राली में गेहूं थे और उसके दादा ज्ञानीराम व पीछे-पीछे पिता अजीत सिंह दूसरे ट्रैक्टर ट्राली चलाते हुए आ रहे थे। जब वह गांव खोरडा में पहुंचे तो आशीष व गौतम निवासी खोरडा व 10-12 अन्य महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। जब वह अपनी जान बचाकर भागे तो उनको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित नेवी के जवान सचिन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद