फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नवदीप ने अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुणे में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के खिलाड़ी नवदीप ने शानदार प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक जीता। नवदीप ने 97 किलोग्राम भार वर्ग ग्रीको रोमन में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। जिला खेल अधिकारी देवेंद्र दहिया ने विजेता खिलाड़ी की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उसे आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। नवदीप ने बताया कि उसने पहले मैच में बिहार के साकेत व क्वार्टर फाइनल मैच में एनसीटी दिल्ली के अशोक दलाल को हराया। सेमीफाइनल मैच में चंडीगढ़ के विष्णु व फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के जीबी पाटिल को हराया। नवदीप अभी सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें