17सीटीके19... नव युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित अभियान में पौधरोपण के लिए जागरूक करतीं सदस्य।
रोहतक। नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से नव युवा फाउंडेशन ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। संस्था के निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि संस्था से नियुक्त किए सिटी कैप्टन सदस्यों ने बुधवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय समेत मध्य प्रदेश के भोपाल, रीवा व असम के तेजपुर जिले में पौधे लगाकर इस अभियान को आगे बढाया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी आशीष सांगवान ने बताया नव युवा फाउंडेशन समय-समय पर सामाजिक उत्थान के कार्य कर रहा है। इस मौके पर कृतिका, अनुपम अनूप व पुनीत समेत अन्य सदस्यों ने पौधरोपण कर पेड़ों को बचाने का संकल्प भी लिया।