फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को

Sat, 09 Aug 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन और जिला व सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सेक्टर 3 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मौजूद बुजुर्गों से चाय पर चर्चा की गई। वहीं स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। यहां सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने कहा कि नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर फोन करके नागरिक मुक्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं और सोमवार से शनिवार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आकर भी मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर 2025 को स्थानीय कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पैनल अधिवक्ताओं सतनाम सिंह लूथरा, सुनील कुमार और अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें